उत्तराखण्ड

सेठ बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट की 5.62 करोड़ की संपत्ति अटैच, छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी की कार्रवाई

देहरादून :समाज कल्याण विभाग के अरबों रुपये के एससी/एसटी छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी सक्रिय रूप से कार्रवाई करने लगा है। ईडी की देहरादून शाखा ने एक माह के भीतर दूसरी कार्रवाई करते हुए रुड़की में सेठ बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट की 5.62 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी। इससे पहले मार्च माह के अंत में ईडी रुड़की में टेकवर्ड वली ग्राम उद्योग विकास संस्थान की 1.45 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुका है।

धोखाधड़ी कर विभाग से प्राप्त की छात्रवृत्ति

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, सेठ बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट रुड़की में फोनिक्स ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशंस का संचालन करता है। अब तक की जांच में पाया गया कि संस्थान ने वर्ष 2011-12 से 2014-15 में समाज कल्याण विभाग से एससी/एसटी छात्रों के नाम पर धोखाधड़ी कर बड़ी राशि की छात्रवृत्ति प्राप्त की। छात्रों की ओर से झूठे दावे प्रस्तुत कर यह खेल किया गया। जांच में यह भी पता चला कि बड़ी धनराशि की छात्रवृत्ति प्राप्त कर उसे कालेज, ट्रस्ट के बैंक खातों समेत अन्य खातों में जमा कराया गया और बाद में उसकी नकद निकासी कर ट्रस्ट के खर्चों व अन्य मदों में प्रयोग किया गया। इस आधार पर ट्रस्ट की 5.62 करोड़ रुपये की संपत्ति के रूप में भवन व भूखंड को अटैच कर दिया गया है। शीघ्र ईडी कार्रवाई का दायरा बढ़ा सकता है।

मामले में हो चुकी हैं 60 से अधिक गिरफ्तारियां

हरिद्वार व देहरादून में समाज कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति घोटाले में एसआइटी अब तक 30 से अधिक मुकदमे दर्ज कर चुकी है। इनमें 60 से अधिक कालेज संचालकों, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, कार्मिकों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं, 40 से अधिक आरोपितों के विरुद्ध अब तक चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago