मंदसौर जिले के ग्राम अमरपुरा के निकट स्थित भैंसासरी माताजी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 8 वर्षीय बालक सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम अमरपुरा के निकट भेसासरी माताजी मंदिर पर राम नवमी के अवसर पर यहां कई श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। यहां लोग भोजन बनाकर परिवारिक पार्टियां भी करते हैं। इसी दौरान धुएं की वजह से मधुमक्खियां छत्ते से उड़ी और लोगों पर हमला बोल दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगो ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
मधुमक्खियों के हमले में गंभीर जख्मी हुए भैंसाखेड़ा निवासी रोहित (08) पिता मेंबर बंजारा व संतोष (25) पिता गोपाल को एम्बुलेंस से मल्हारगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। तथा अन्य घायल निजी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि भैंसासरी माताजी पर पहले भी कई बार मधुमक्खियों के काटने से लोग जख्मी हो चुके हैं। यह पिकनिक स्पॉट भी बन चुका है, यहां रोज सैकड़ों लोग आते हैं। मधुमक्खियों के छत्ते से आए दिन मक्खियां उड़ जाती हैं और लोगों को काटती रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…