चमोली:- चमोली जिले में इन दिनों गुलदार की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। मंगलवार को बकरी चुगाने के लिए गए व्यक्ति पर घात लगाए बैठे गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार के हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है।
घटना कर्णप्रयाग ब्लॉक के किमोली कपीरी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुलदार ने गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति अपनी बकरी को चुगाने के लिए जा रहा था। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। व्यक्ति के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग गया। गुलदार के हमले में व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। व्यक्ति का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बुजुर्ग का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…