उत्तराखण्ड

अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजा सीएम धामी का बुलडोजर, इस जिले में प्लाटिंग की गई ध्वस्त, एक मकान सील

देहरादून:- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की पछवादून में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर चल रही कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को एमडीडीए की टीम ने एक व्यावसायिक भवन को सील करने के साथ 50 बीघा जमीन पर की जा रही प्लाटिंग के रास्ते व नींव आदि ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए की टीम ने ग्राम बैरागीवाला में चकराता रोड पर स्थित एक नवनिर्मित व्यावसायिक भवन को सील कर दिया। एमडीडीए ने भवन के संबंध में हुकम सिंह नामक के व्यक्ति को पूर्व में नोटिस दिया था। इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम लखनवाला खास में नितिन त्यागी, अनूप बडोनी के माध्यम से की जा रही प्लाटिंग में कराए गए निर्माण कार्यों को प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया भवन व प्लाटिंग के संबंध में पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इसके अलावा भवन निर्माण से संबंधित कोई दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराया गया। कार्रवाई में अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य, अवर अभियंता युगांत रावत, सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट, अजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago