दिल्ली सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास शरारती तत्वों ने ट्रेन पलटाने के उद्देश्य से करीब 12 फीट लंबा लोहे का मोटा पाइप रेलवे ट्रैक पर रख दिया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले ही ट्रेन को रोक लिया। करीब एक घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल शनिवार रात करीब 10:30 बजे दिल्ली से सहारनपुर के लिए 64021 ट्रेन जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बलवा गांव के अंडरपास के पास पहुंची तो चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उतरकर देखा तो रेलवे ट्रैक पर करीब 12 फीट लंबा लोहे का पाइप रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि शरारती तत्वों ने ट्रेन को पलटाने की साजिश के तहत ही पाइप रेलवे ट्रैक पर रखा। हालांकि अभी अधिकारी साजिश की जांच की बात कह रहे हैं। मामले की सूचना पाते ही एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, जीआरपी व आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश में छानबीन भी की, मगर फिलहाल उनका पता नहीं लग सका। जीआरपी थाना प्रभारी चांद वीर सिंह का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों ने पाइप रखा था। अधिकारी मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। यदि चालक की नजर पाइप पर नहीं पड़ती तो ट्रेन में सवार हजारों यात्री हादसे का शिकार हो सकते थे।
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शरारती तत्वों ने बलवा गांव के पास ही नलकूप से पाइप को उखाड़ा था, जो रेलवे ट्रैक पर मिला है। एसपी ने जांच के लिए पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया है।
एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि रेलवे अधिकारियों से भी बात की जा रही है। नलकूप से चोरी के बाद ट्रेन आने पर चोर पाइप को ट्रैक पर छोड़कर भागे या फिर ट्रेन पलटाने की साजिश थी, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…