बदरीनाथ हाईवे पर बस पलटी, 11 श्रद्धालु घायल, तीन गंभीर हालत में रेफर
बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही एक बस बुधवार रात अणीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 घायल हो गए। तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दुर्घटना रात करीब 11 बजे की है। प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। ज्योतिर्मठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायल – बैकुंठी देवी, श्रीमती देवी और मीना देवी, सभी राजस्थान निवासी – को उच्च उपचार केंद्र रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…