हरिद्वार में शनिवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 12 श्रद्धालु घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गुजरात के अमरोली शहर निवासी 60 श्रद्धालु गुरुवार को बस में सवार होकर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। शनिवार रात बस हरिद्वार से मथुरा जा रही थी। इस दौरान बस के मंगलौर कोतवाली के पास बाइपास पर स्थित पुल से नीचे उतरते समय बस के ब्रेक फेल होने से बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
आनन-फानन में आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। इस दौरान रास्ते से जा रहे बाइक सवार मुंडलाना निवासी दो युवक भी बस की चपेट में आने से घायल हुए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…