पौड़ी जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां रिखणीखल ब्लॉक के कोटनाली गांव के पास नदी में नहाने गए सहकारी बैंक कर्मचारियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रिखणीखाल सहकारी बैंक में कार्यरत कोटद्वार निवासी अनूप सिंह, रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ह्यूंदी (सिरवाणा) निवासी पंकज सिंह और हर्रावाला (देहरादून) निवासी प्रशांत घूमने गए थे। तीनों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया।
तीनों शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे ग्राम कोटनाली से करीब तीन किमी आगे भैंसगड़ गदेरे पर बने पुल पर पहुंचे। तीनों दोस्त नहाने के लिए गदेरे में उतर गए। इस बीच इस दौरान प्रशांत के पास फोन आ गया। वो फोन पर बात करते हुए दूसरी तरफ चल गया, लेकिन जब कुछ देर बाद जब प्रशांत नदी की तरफ आया तो उसे अनूप और पंकज कहीं नजर नहीं आए।
जब दोनों का पता नहीं चला तो प्रशांत ने आसपास के व्यक्तियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना के बाद शाम छह बजे रिखणीखाल थाने से थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से चलाए गए खोजी अभियान के बाद शाम सात बजे 26 वर्षीय पंकज और 30 वर्षीय अनूप सिंह के शव बरामद कर लिए गए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…