fraud
देहरादून:- सेना का फर्जी नायब सूबेदार बनकर एक ठग ने मृतक सैनिक के परिवार को मदद दिलाने के नाम पर उनके खाते से 80 हजार रुपये हड़प लिए। मामले का पता तब चला जब ठग ने एक लाख रुपये निकालने के लिए बैंक में चेक लगाया। जिस पर बैंक ने पीड़ित खातेदार को बताया कि अमुक व्यक्ति ने आपके खाते से एक लाख रुपये लेने के लिए चेक दिया है।
सोमवार को मृतक सैनिक के पिता ने इस ठग के विरुद्ध राजस्व पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। मृतक सैनिक के पिता भरत सिंह ने राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके बेटे कीरत सिंह जो 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे उनकी मृत्यु बीमारी के दौरान 22 अप्रैल 2024 को हो गई थी। बीते जून माह में बिरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर अपने को नायब सूबेदार बताते हुए कहा कि हमारी सोसायटी मृतक सैनिक परिवारों की मदद करती है और आपके परिवार की मदद करना चाहती है। इस पर उसने उन्हें नारायणबगड़ बुलाया और उन्हें उनके मृतक पुत्र के सेना से संबंधित दस्तावेज और फोटो दिखाए। जिससे उन्हें उसकी बातों पर विश्वास होने लगा।
बताया कि मदद के नाम पर होने वाले खर्च का हवाला देते हुए उसने उनसे तीन ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। ठग ने 26 और 27 जून को अलग-अलग नाम से 30 हजार और 50 हजार की रकम खाते से निकाल ली। जब उसने एक लाख का चेक बैंक में लगाया तो बैंक ने उनसे पूछा कि बिरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने आपके खाते से अमुक रकम का चेक जमा किया है भुगतान कर दें? तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद ही उन्हें ठगे जाने का पता चला। इस मामले में तहसीलदार ने राजस्व उपनिरीक्षक जाखपाटियूं को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…