पंजाब:- पंजाब के सुनाम ऊधम सिंह वाला में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कैंटर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी कैंटर चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि सुनाम-मानसा मुख्य सड़क पर ताज पैलेस के पास हादसा हुआ है। हादसे में सुनाम में सैलून चलाने वाले दो युवकों की मौत हुई है। मृतकों में विनोद कुमार और शंकर शामिल है।
दोनों नौजवान स्कूटी पर एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी ताज पैलेस की ओर आ रहे कैंटर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे विनोद कुमार (27) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सुनाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शंकर (22) पुत्र सुरजीत राम निवासी सुनाम की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। जांच अधिकारी शाम सिंह ने बताया कि कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि कैंटर चालक फरार हो गया। मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…