देहरादून: हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। रायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस की सूचना पर ऋषिकेश से दमकल वाहन नेपाली फार्म पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ है। बताया भंडार गृह में खड़ी एक जेसीबी भी जल गई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती ने बताया कि देहरादून से दो वाटर टेंडर(पानी की गाड़ियां) और एक फोम टेंडर(ज्वलनशील गैस और तेल बुझाने के लिए ) भेजे गए हैं। आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है। मौके पर दो गाड़ियां हरिद्वार, दो ऋषिकेश और एक रानीपोखरी से भेजी गई है। खाती ने बताया है कि वहां पर एक पाइप में आग लगी इसके बाद आग फैल गई थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…