रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में बीती देर रात एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई हैं।
जानकारी के अनुसार, गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आप पर काबू नहीं पाया जा सका। दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।
आग बुझाने के लिए मंगलौर और भगवानपुर से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इस बीच आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठता देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आए गए और घर से बाहर निकल आए। वहीं दमकल की गाड़ियों ने आज सुबह तक आग पर काबू पाया। इस बीच कारखाने से धमाके की आवाज ही निकलती रही, जबकि कारखाने में मौजूद चौकीदार की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कारखाने में पांच किलो का गैस सिलेंडर भी था जो फट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…