रुड़की:- एक होटल और आबादी के आसपास कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे होटल और आसपास में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रुड़की गंगनर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के ढेर के पास एक होटल और आसपास मकान बने हुए हैं। जहां कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई। आज की ऊंची ऊंची लपटे देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। होटल के कर्मचारी और ठहरे हुए लोग भी होटल से निकलकर बाहर आ गए।
आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आग की सूचना रुड़की दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू की। करीब आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची। वरना बड़ी घटना हो सकती थी।
जिस जगह कूड़े के ढेर में आग लगी है उससे कुछ ही दूरी पर कुछ लोगों ने झोपड़ी डाल रखी है। कूड़े में आग लगाता देख झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग उठे थे जिसकी वजह से आग लगने का सही समय पर पता चल पाया और काबू पा लिया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…