वनंतारा प्रकरण से जुड़ी पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। वनंतारा रिसॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता व पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य की कैंडी फैक्ट्री है। बता दें कि वनंतारा रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड हुआ था। यह मामला बेहद चर्चित रहा था। राज्यभर में इंसाफ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए। मामले में पुलकित आर्य मुख्य आरोपी है।
वनंतारा रिसॉर्ट प्रकरण के बाद से या फैक्ट्री बंद है। प्रकरण के बाद कुछ व्यक्तियों ने इस फैक्ट्री में आग लगा दी थी, जिसे बुझा दिया गया था। यहां पीएसी तैनात की गई है। आज सुबह करीब 10 बजे रिसॉर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी।
पीएसी के जवान जब फैक्ट्री वाले हिस्से में पहुंचे तो वहां भीषण आग लग चुकी थी। दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…