देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक आहूत की है, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक के दौरान आगामी सत्र को लेकर चर्चा वार्ता की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि आगामी विधानसभा सत्र देहरादून अथवा गैरसैंण कहीं भी हो उसके लिए विधानसभा सचिवालय पूर्ण रुप से तैयार है, उन्होंने कहा कि गैरसैंण में भी यदि सत्र होता है तो उसके लिए भी भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सत्र से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं आवश्यक तैयारी पूर्ण है।
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर के बाद ही आगामी सत्र आहुत किए जाने की उम्मीद जताई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक के दौरान सत्र को लेकर ही चर्चा वार्ता होनी है। बता दें कि सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मौ शहजाद सहित निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा पत्रकार एवं संजय डोभाल को भी आमंत्रित किया गया है, बैठक सोमवार को अपराहन 3 बजे बजे विधानसभा भवन देहरादून में होनी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…