हरिद्वार:- हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं आसमान में दूर तक उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों भीड़ भी मौके पर पहुंच गई।
फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन में सामान निकाल कर बाहर फेंका जा रहा है। केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल चुकी है। आशंका है कि अगर भवन में सिलेंडर जैसी वस्तुएं आग की चपेट में आईं तो बड़ा खतरा भी हो सकता है सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि जब आग लगी तब फैक्टरी में प्लास्टिक बनाने का काम हो रहा था। हरिद्वार जनपद के साथ-साथ ऋषिकेश, देहरादून से भी फायर टेंडर की गाड़ियां मंगवाई गई हैं। यहां पर कई हजार किलो केमिकल स्टोर था। यह आग आस-पास की कई फैक्ट्रियों तक पहुंच सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
हम जब मौके पर पहुंचे तब यहां 30-40 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आस-पास के घरों को भी खाली करवाया गया है। 40 प्रतिशत तक आग बुझाने का काम बचा हुआ है। फैक्टरी में आग बुझाने में पानी के सात टैंकर लगे हैं। लेकिन तब भी आग नहीं बुझ पा रही है। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान भी हैं। वहां से लोगों को निकाल लिया है। टीम लगातार पानी की बौछार करती जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…