उत्तराखण्ड

डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा महाभियान

उत्तराखंड:-  डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में महाभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत इन क्षेत्रों से की जाएगी जो मरीजों की संख्या के हिसाब से हॉट स्पॉट बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। सचिव ने बताया कि राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर महाभियान चलाया जाएगा। पिछले वर्षों से डेंगू व चिकनगुनिया रोग के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू व चिकनगुनिया रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।

जुलाई से नवंबर माह का समय इन रोगों के प्रसार के लिए अनुकूल होता है। रोकथाम व बचाव के लिए अभियान चलाकर एडीज मच्छर के लार्वा को लेकर सर्वे किया जाएगा। रोग संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर रोकथाम की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी राजकीय व निजी चिकित्सालयों में डेंगू एवं चिकनगुनिया रोगियों की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। राज्य में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चिकित्साधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों के कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूक करेंगी। किसी घर में एडीज मच्छर का लार्वा मिलता है तो उसे नष्ट किया जाएगा। महाभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर, अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन न्यूनतम 50 घरों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।

राज्य में जिन स्थानों पर चेतावनी के बाद भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दंड का प्रावधान किया जाएगा। जिससे डेंगू रोग को महामारी का रूप लेने से रोका जा सके। फील्ड कर्मचारी प्रतिदिन दिन 50 घरों का निरीक्षण करेंगे और चौथे दिन में मॉप अप राउंड किया जाएगा।  स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिए कि नगर निकाय माइक्रो प्लान और रोस्टर बना कर फॉगिंग करें। जिससे प्रत्येक क्षेत्र में फॉगिंग के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा सके। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व चिकनगुनिया के हॉट स्पॉट चिन्हित कर निरंतर स्वच्छता अभियान व डेंगू रोकथाम की कार्रवाई करें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago