उत्तराखंड:- उत्तराखंड में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। सोमवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी जिलों को डेंगू वायरस संक्रमण रोकने और बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और सीएमओ को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं। साथ ही सभी शहरी निकायों के माध्यम से वार्डों में फॉगिंग की जाए। सचिव स्वास्थ्य ने गाइडलाइन में सभी जिलों को डेंगू और चिकनगुनिया रोग की रोकथाम व बचाव के लिए ब्लाक वायरस सूक्ष्म योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
जुलाई से नवंबर माह का समय डेंगू वायरस का संक्रमण के लिए अनुकूल होता है। इसे देखते हुए कूलर, फूलदान, गमले, खुली पानी की टंकी, पुराने टायर, एकत्रित कबाड़ में पानी जमा होने से डेंगू का लार्वा पनपता है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन में निर्देश दिए कि सभी नगर निगम व निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं। साथ ही लार्वा समाप्त करने के लिए नगर निगम, नगर पालिका, आशा कार्यकर्ता व संबंधित विभाग की टीम बनाकर कार्रवाई करें। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड बनाकर नोडल अधिकारी नामित करें। डेंगू रोगियों की जांच के साथ प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…