देहरादून:- 21 मार्च को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, यह क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में होगा। रोजगार मेले में 39 निजी कंपनियां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकते हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो व एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया छह से 20 मार्च शाम चार बजे तक खुली रहेगी। बताया कि मेले में छह हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक की नौकरी दी जाएंगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…