देहरादून;- डोईवाला-लच्छीवाला में सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक स्कूटी से डोईवाला से अपने घर लच्छीवाला जा रहे थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे स्कूटी सवार वीरेंद्र क्षेत्री (40) पुत्र दिल बहादुर क्षेत्री व विजय लोधी (32) पुत्र दुखीराम लोधी डोईवाला से लच्छीवाला की ओर जा रहे थे। लच्छीवाला पेट्रोल पंप के समीप युवकों की स्कूटी सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से टकरा गई। जिससे स्कूटी रपटते हुए सड़क पर काफी आगे तक फिसल गई।
दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर 108 सेवा व पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। वीरेंद्र क्षेत्री की गंभीर स्थिति को देखते हुए जौलीग्रांट रेफर किया गया। जबकि विजय लोधी का उपचार सीएसची डोईवाला में ही किया जा रहा था।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों की दे दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दिहाड़ी मजदूरी करते थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…