देहरादून:- सेलाकुई के पास तेलपुर चौक स्थित आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के पास एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। रेस्टोरेंट के बाहर खड़े दो स्कूटर भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान तीन लोग भी झूलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग के वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने शुरू किया। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखा सामान और दोनों स्कूटर जल गए।
प्रभारी एफएसओ सेलाकुई ईशम सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट में सिलिंडर बदलने के दौरान आग लगी। बताया कि इस दौरान तीन लोग मामूली तौर पर झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया है। बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…