कालकाजी मंदिर में पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। यहां दर्शन के लिए आए लोगों ने एक सेवादार की लाठियों और घूंसों से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चुनरी प्रसाद को लेकर उनके बीच बहस हुई थी। एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाकि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, कालकाजी मंदिर में झगड़े के संबंध में कल रात 11:30 बजे सूचना मिली। स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि आरोपी दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने पीड़ित से चुनरी प्रसाद की मांग की और उनके बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया।
पीड़ित को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के हरदोई निवासी योगेन्द्र सिंह (35) के रूप में हुई है। वह पिछले 14-15 साल से कालकाजी मंदिर में सेवादार था। दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे नामक एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। बाकि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…