उत्तराखण्ड

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, स्कूल चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

रुड़की:-  रुड़की में एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर हत्यारोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।  झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हरजौली गांव निवासी इकबाल उर्फ बाला (60) पिछले काफी समय से क्षेत्र के ही देवपुर में हैरिटेज स्कूल में चौकीदार की नौकरी करते थे। शनिवार की देर शाम भी इकबाल स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधकर पीछे से आए एक व्यक्ति ने इकबाल को कूदकर लात मारकर नीचे गिरा दिया।

इसके बाद हमलावर ने इकबाल के हाथ से डंडा छीना और उनके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिसके बाद आरोपी उन्हें घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद इकबाल का बेटा खाना देने पहुंचा तो उसने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन आनन फानन में घायल को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इकबाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद परिजन शव लेकर वापस गांव आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारोपी की तलाश कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ, मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की तलाश की जार रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार पर केस भी दर्ज किया जा रहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago