उत्तराखण्ड

दिन दहाड़े चोरों ने की लाखों के माल की चोरी

रुड़की :  सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी अपने स्‍वजनों से मिलने के लिए दुबई गए थे। इस कारण उन्‍होंने रात में रखवाली के लिए गार्ड रखा था, लेकिन चोरों ने दिन के उजाले में घर पर धावा बोलकर लाखों के सामान उड़ा लिया।

चोरों ने दिनदहाड़े आवास विकास कॉलोनी में सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी का घर खंगाल डाला। घर में लाखों का सामान चोरी होने की बात कही गई है। मकान मालिक दुबई गए हुए हैं। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एमएस शाह सेवानिवृत्त एलआइसी के अधिकारी हैं। 19 नवम्बर को वह अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए दुबई गए थे। रात को घर की रखवाली के लिए उन्होंने एक चौकीदार भी रखा हुआ था।

गुरुवार की रात जब चौकीदार रखवाली करने मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने फोन पर मकान मालिक को इसकी सूचना दी। घर में चोरी की सूचना के बाद उन्होंने अपने परिचित डॉक्टर फरीद हाशमी को मौके पर भेजा। उन्होंने मकान में जाकर चोरी की घटना कि जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि गुरुवार दोपहर 11:00 से 12:00 के बीच एक आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित को चिन्हित कर रही है। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा है। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago