राष्ट्रीय

CM नीतीश के दौरे से पहले थाने के पास बड़ी चोरी, पांच दुकानों से उड़ाई लाखों की संपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से पहले ही शेखपुरा जिले में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता दिख रहा है। बीती रात सिरारी चौक पर चोरों ने थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित दो बड़े मार्केट में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पांच दुकानों को निशाना बनाया और नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस के रवैये से नाराज दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने शेखपुरा-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पांच दुकानों में चोरी, लाखों का नुकसान
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात सिरारी थाना के करीब स्थित मित्र मार्केट और महारानी मार्केट की पांच दुकानों में चोरी हुई। चोरों ने बड़ी सफाई से नकदी और कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। सबसे पहले मित्र मार्केट स्थित रोशन कुमार की दवा दुकान और तेल मिल को निशाना बनाया, जहां से एक लाख रुपये नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए गए। इसके अलावा दुकान में रखी उधारी की बही भी गायब कर दी गई।

इसी मार्केट में पंकज कुमार शर्मा के जनरल स्टोर और किराना दुकान से 59 हजार रुपये नकदी और लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के हॉर्लिक्स और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए गए। वहीं, महारानी मार्केट में भूपेंद्र प्रसाद सिंह की अंडे की होलसेल दुकान से चोरों ने एक लाख 13 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। इस घटना के बाद से दुकानदारों में भारी आक्रोश है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पुलिस के रवैये से नाराजगी
चोरी की इस बड़ी घटना के बाद जब स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने सिरारी थाना में इसकी शिकायत की तो पुलिस के ढुलमुल रवैये ने उन्हें और भड़का दिया। थानाध्यक्ष धनंजय राम के कथित दुर्व्यवहार से नाराज लोगों ने शेखपुरा-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो थानाध्यक्ष ने बेरुखी से जवाब दिया कि हम पहरेदारी के लिए नहीं बैठे हैं।

इस बयान से आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने एसपी और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाने की मांग की। हालांकि थानाध्यक्ष धनंजय राम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

पुलिस घटना की जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सिरारी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही चोरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाने के इतने नजदीक चोरी हो सकती है, तो बाकी इलाकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा?

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago