उत्तराखण्ड

सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने किया चोरी , पुलिस ने आरोपी भेजा जेल

हल्द्वानी:-  सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। साथ ही चोरी किया गया सामान भी उसके घर से बरामद हो गया है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल सिंह ने 22 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि किसी ने इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर रूम से लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान चोरी कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी।  कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी। पुलिस के सीसीटीवी एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल इसरार अहमद ने 30 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बुधवार को बहुउद्देशीय भवन में चोरी का खुलासा किया। बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मानपुर पश्चिम देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी अरुण पाठक (34) पुत्र गोप पाठक को पकड़ा।

आरोपी और उसके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही परचून की दुकान और जिम भी है। अरुण पाठक नशे का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए उसने चोरी की। उसके घर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि चोरी का आरोपी अरुण पाठक शाम 7:20 बजे बाइक से सुशीला तिवारी पहुंचा। उसने स्टाफ पार्किंग में बाइक खड़ी की। इसके बाद एक घंटा अस्पताल में रैकी की। फिर बाइक को एचएन इंटर कॉलेज के पास खड़ी कर दी। शाम आठ बजे वह वहां से पैदल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा। इसके बाद डॉक्टरों का सामान चोरी कर बाइक से घर चला गया।  चोरी का किसी को शक न हो इसलिए अरुण पाठक ने पहले डॉक्टर रूम से एप्रेन चोरी किया। उसे पहना और डॉक्टर के रूम में घुसा। वहां से चोरी की और चोरी का समान लेकर एचएन इंटर कॉलेज के पास पहुंचा। यहां उसने अपना एप्रेन उतारकर फेंक दिया। टेबलेट, दो मोबाइल फोन, दो पावर बैंक, पांच चार्जर अलग-अलग कंपनियों के, स्मार्ट वॉच, दो पल्स ऑक्सीमीटर, एयर बर्ड।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago