उत्तर प्रदेश

बरेली बवाल केस: मौलाना तौकीर रजा जेल में, करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील

बरेली में बवाल कराने के आरोपी  मौलाना तौकीर रजा खान फिलहाल जेल में हैं। वहीं उनके करीबी आईएमसी के पूर्व प्रवक्ता डॉ. नफीस और पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम खां पर भी जिला और पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। नगर निगम ने सोमवार को नावल्टी चौराहे स्थित डॉ. नफीस की मार्केट को सील कर दिया है। नफीस ने बवाल से पहले पुलिस के हाथ काटने और वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। शहर के नावल्टी चौराहे पर पहलवान साहब के मजार के पास स्थित नफीस की मार्कट पहले से ही विवादित है। मार्केट नाले पर बनी होने का मामला कोर्ट में चल रहा है, जिस पर स्टे है।

नावल्टी स्थित मार्केट में 36 दुकानों के साथ मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल) का दफ्तर भी है, जो दूसरे फ्लोर पर है। दुकानों के साथ आईएमसी का दफ्तर भी सील किया है। डॉ. नफीस मौलाना तौकीर का दाहिना हाथ बताया जाता है। वह खुद को वक्फ की बोर्ड संपत्ति का मुतवल्ली (संपत्ति की देखरेख करने वाले) बताकर किराये की वसूली करता है।

डॉ. नफीस पर वक्फ की संपत्ति के साथ उसकी खरीद फरोख्त के भी आरोप लग चुके हैं। नौमहला मस्जिद के पास वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बनाई गई दुकानों को भी बेचने के मामले ने तूल पकड़ा था। हालांकि दबाव में आकर मामले को रफा दफा कर दिया गया। इस पूरे प्रकरण डॉ. नफीस पर उसके बिगड़ैल बोल अब भारी पड़ते जा रहे हैं।

डॉ. नफीस ने आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर उतारने पर किला इंस्पेक्टर को हाथ पैर काटने और वर्दी उतारने की धमकी दी थी। उसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में वह कहा रहा है कि मैंने किला इंस्पेक्टर से साफ कह दिया कि बैनर पर हाथ लगाया तो हाथ काट लूंगा। वर्दियां नहीं बचेगी। इस वीडियो के वायरल होने पर किला थाने में नफीस के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago