उत्तराखण्ड

कैमरों के साथ-साथ होगी पब्लिक एड्रेस सिस्टम,  पलटन बाजार में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त

देहरादून:- पलटन बाजार में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के बाद उपजे विवाद के बाद अब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूर्व में यहां पर महिला अपराध की शिकायतें दर्ज करने के लिए पिंक बूथ स्थापित किया गया था, और अब 15 जगहों पर 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। यह सभी कैमरे शहर कोतवाली से मानिटर होंगे। कैमरों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीडीए) भी लगाया गया है। यदि किसी जगह पर कोई अपराध या फिर जाम की स्थिति के चलते अनाउंसमेंट किया जाएगा।

पलटन बाजार शहर का सबसे भीड़भाड़ वाला बाजार है, यहां पर दून से ही नहीं उत्तराखंड व बाहरी राज्यों से लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। बीते सितंबर माह में पलटन बाजार में मुस्लिम व्यक्ति (सेल्समैन) ने छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। आरोपित ने जूते दिखाने के बहाने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद पलटन बाजार में काफी हंगामा हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए अन्य दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन के बाहर एकत्र होकर हंगामा किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह निर्देश पर सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाजार में पिंक बूथ व सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही थी।

15 स्थानों पर लगाए गए 22 कैमरे शहर कोतवाली में बैठकर मानिटर किए जाएंगे। यहां पर एक बड़ी एलसीडी लगाई जा रही है, जिसमें सभी कैमरे दिखेंगे। इसके लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। वह समय-समय पर अलग-अलग कैमराें की स्थिति चेक करेगा और गलत ढंग से वाहन दाखिल करने, जाम लगने व अनियंत्रित लगे वाहनों को हटाने के लिए अनाउंसमेंट करेगा। वहीं कोई विवाद की स्थिति या अन्य अपराधिक घटना होने पर तत्काल पुलिस बल को अलर्ट करने का कार्य भी इसी पुलिसकर्मी को होगा।

पलटन बाजार, मच्छी बाजार, मोती बाजार, डिस्पेंसरी रोड, घोसी गली व अंसारी मार्केट में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले सप्ताह पलटन बाजार व मच्छी बाजार में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया था। हालांकि बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाजार में बड़ी संख्या में कैमरे लगने के बाद चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। यदि कोई चोरी की घटना हो भी जाती है तो अपराधी तत्काल पकड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी के आदेश पर पलटन बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर चौक पर पिंक बूथ बनाया गया है, जहां पर रोटेशन में दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। महिला अपराध को देखते हुए यह पिंक बूथ स्थापित किया गया है। बाजार में महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी अपराध की शिकायत यहीं पर दर्ज होती है। पिंक बूथ बनने के बाद महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने व चौकी के चक्कर नहीं काटने पड़ते। यही नहीं महिलाओं की शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है, इसकी अपडेट समय-समय पर महिलाओं को दी जाती है। तीन महीनों में पिंक बूथ पर 20 से अधिक महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

 

लगाए गए हैं कैमरे

  • घंटाघर चार
  • सीएनआइ चौक चार
  • मच्छी बाजार दो
  • कोतवाली कट एक
  • मोती बाजार कट एक
  • सब्जी मंडी एक
  • झंडा चौक एक
  • तहसील चौक एक
  • डिस्पेंसरी रोड एक
  • घोसी गली एक
  • अंसारी मार्केट एक
  • बिंदाल कट एक
  • नेशनल जूस एक
  • राजा राेड एक
  • अंसारी गेट एक
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago