उत्तराखण्ड

कब रुकेगी पलटन बाजार में छेड़छाड़? डीएम ने पुलिस को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून : पलटन बाजार में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। अब ऐसी ही एक शिकायत जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंची। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पलटन बाजार में जूते-चप्पल की एक दुकान में सेल्समैन द्वारा युवती से छेड़छाड़ के बाद महिला सुरक्षा के लिहाज से पिंक बूथ स्थापित किया गया है। यह बूथ सीएनआइ गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास बनाया गया है।

इसके अलावा बाजार में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि, इसके बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान बिजली, पानी की समस्या से लेकर अतिक्रमण और जमीन संबंधी विवाद की शिकायतें भी दर्ज की गईं।

मोहल्ला ईदगाह कुमार मंडी में नगर निगम की जमीन और सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे का मामला भी सामने आया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम और तहसीलदार सदर को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। इसी तरह पछुवा दून निवासी के 71 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने पक्ष में कोर्ट के आदेश के क्रम में आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। प्रशासन ने इस मामले में तहसीलदार को 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने के लिए कहा।

ग्राम माजरा में कृषकों ने कुलावा नहर में पानी न आने के चलते फसल और सब्जियों के खराब होने की शिकायत की। जिस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मामले का निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा विकासखंड चकराता में खारसी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को दूर करने, मोती बाजार में आवासीय क्षेत्र में मिठाई की दुकान चलाने और कमर्शियल सिलिंडर के प्रयोग, मांडूवाला पेयजल समस्या, नत्थनपुर में प्राचीन पानी की टंकी को तोड़ने, नालापानी में सीवर लाइन सीधे नाले में डालने आदि के प्रकरण में भी आवश्यक कार्रवाई को कहा गया।

इस दौरान कुल 119 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया था। जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी अनामिका, कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago