उत्तराखण्ड

पलटन बाजार में सीसीटीवी कैमरों का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी देहरादून, सुरक्षा को लेकर की अहम समीक्षा

पलटन बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों का एसएसपी देहरादून ने लिया जायजा।

सीसीटीवी कैमरों से नियमित मॉनिटरिंग तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने के अधिनस्त अधिकारियों को दिए निर्देश

पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिये थे निर्देश

महिला सुरक्षा की दृष्टि से पलटन बाजार तथा उसके आस पास भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जिलाधिकारी देहरादून के सहयोग से लगाए गए है 22 नये सीसीटीवी कैमरे

नये सीसीटीवी कैमरों में लाउड हेलर भी किये गए है कनेक्ट, कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के साथ- साथ नियमो का उल्लंघन करने वालो को दी जाएगी चेतावनी

पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का भ्रमण कर महिला सुरक्षा की दृष्टि से पलटन बाजार व उसके आसपास भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत जिलाधिकारी देहरादून के सहयोग से पलटन बाजार में उसके आसपास के क्षेत्र में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है तथा उक्त सभी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कोतवाली नगर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पलटन बाजार व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो में लाउड हेलर कनेक्ट किये गए है, जिनके माध्यम से मॉनिटरिंग करने वाले व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम से ही अनाउंसमेंट कर अस्थाई अतिक्रमण तथा यातायात के सुचारू संचालन हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है।

आज दिनाँक 14/01/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर पलटन बाजार व उसके आसपास भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मोनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम में उपयुक्त कर्मचारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए गये। साथ ही मॉनिटरिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालो को लाउड हेलरो के माध्यम से चेतावनी देने तथा उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago