उत्तराखण्ड

नारसन बॉर्डर से सप्तऋषि चेक पोस्ट तक 288 सीसीटीवी कैमरों के साथ, अब सुरक्षा के लिए कुल 400 कैमरे लगेंगे

हरिद्वार;-  नारसन बॉर्डर से लेकर सप्तऋषि चेक पोस्ट तक तक अब 112 सीसीटीवी कैमरे और लगाए जाएंगे। पहले से 288 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब इनकी संख्या 400 हो जाएगी। अब सारी गतिविधि की नजर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में भी सिस्टम लगा दिया गया है, जहां से खुद कप्तान जिलेभर की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं। हर प्रमुख चौराहे के साथ ही हाईवे भी तीसरी आंख की निगरानी में है और कुछ भी हलचल होने पर पुलिस हरकत में आ जाती है। हरिद्वार शहर से लेकर रुड़की और नारसन बॉर्डर तक मेला नियंत्रण भवन सीसीआर में कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है। फिलहाल 288 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आपराधिक घटनाएं होने पर अधिकांश मामलों में यहीं से फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की जाती है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बड़े स्नान पर्व और मेलों के दौरान हाईवे और चौराहों पर भीड़ की स्थिति पर नजर रखते हैं। अभी जिलेभर में नारसन बॉर्डर से लेकर हरिद्वार तक मुख्य चौराहों और मार्गों पर करीब 288 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन जल्द ही अब इनकी संख्या 400 करने की तैयारी चल रही है। सीसीआर के बाद अब एसएसपी कैंप कार्यालय में भी सीसीटीवी कैमरों का सिस्टम लगाया गया हैं, जहां से कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल खुद पूरे जिले में नजर रख रहे हैं। किसी चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात है या नहीं, जाम लगने के बाद क्या स्थिति बनी है ये देखते ही तुरंत सर्विलांस सिस्टम पर निर्देश जारी हो रहे हैं। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ रही है। जिलेभर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्टेप बाई स्टेप लगाए जा रहे हैं। एक श्रेणी में प्रमुख चौराहे, एक में हाईवे, एक में गंगा घाट और यात्री बाहुल्य क्षेत्र, एक में बाजार, एक में शहर के अन्य हिस्से शामिल किए गए हैं। आपराधिक घटना होने पर सीसीटीवी से तुरंत आसानी से पहचान कर आरोपियों की धरपकड़ की जा सके, इन सब चीजों को ध्यान में रखकर और अधिक कैमरे लगाने का काम चल रहा है।

सीसीटीवी कैमरे वर्कआउट करने में बेहद अहम साबित हो रहे हैं। पूरे जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों से सीसीआर से निगरानी होती है, लेकिन अब कैंप कार्यालय में भी इसका सिस्टम लगाया गया है। हर गतिविधि पर कैमरों से निगरानी की जा रही है। जल्द ही और अधिक हाईटेक कैमरे लगवाए जाएंगे।
प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago