बिस्कोहर:- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दो गावों में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरों ने कीमती सामान व नकदी उड़ा लिया और दो बकरा भी उठा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। शनिवार की देर रात चोरों ने सबसे पहले क्षेत्र के फूलपुर राजा में शटरिंग का कार्य करने वाले बजरंगी विश्वकर्मा के घर को निशाना बनाया। बजरंगी विश्वकर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे घर के बाहर बरामदे में सो रही पत्नी राजपति जगी तो देखा बरामदे में लगा चैनल खुला है, पास आकर देखा तो गलियारे में रखी अलमारी भी खुली हुई है और उसमें रखे 50 हजार और बरामदे में खूटी पर टंगे पेंट की जेब में रखे तीन हजार रुपये और मेरी बेटी अनीता को सरकार के तरफ मिले मोबाइल फोन जो मेरी पत्नी के पास रखे थे वह चोरी हो गए थे।
सुबह नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता व बिस्कोहर चौकी पुलिस को सूचना दी हूं। दूसरी घटना इसी गांव निवासी चिनकन पासी के घर से चोर बरामदे में बंधे दो बकरे उठा ले गए। तीसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा बड़हरी में हुई। गांव निवासी नरसिंह वर्मा का पूरा परिवार घर के बाहरी बरामदे में सोया हुआ था। इसी बीच बराबर में ही मौजूद पुराने घर में चोर घुस आए और घर में रखे टैंकर का ताला तोड़कर उसमें रखा आभूषण चोरी कर लिया। पीड़ित ने रविवार सुबह थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस मामले की जानकारी के बाद छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…