उत्तराखण्ड

ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर मिनरल वाटर की बोलते से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

ऋषिकेश: मिनरल वाटर की बोलते से भरा एक ट्रक हरिद्वार से ऋषिकेश आते समय सत्यनारायण मंदिर के पास अनियंत्रित होकर ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर पलट गया है. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. बड़ा हादसा होते-होते टला है. बीच सड़क में ट्रक पलटने की वजह से ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है. फिलहाल वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को दूसरी सड़क पर डायवर्ट किया गया है. मौके पर पुलिस क्रेन से ट्रक को बीच सड़क से हटाने के लिए प्रयास में जुटी हुई है.

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक आज सुबह 6 बजे मिनरल वाटर की बोतलों से भरा एक ट्रक हरिद्वार से ऋषिकेश आते समय सत्यनारायण मंदिर के पास अचानक ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर पलट गया. बीच सड़क में ट्रक के पलटते ही वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई. सड़क चलते वाहन चालकों ने किसी तरह ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला. पूछताछ में ड्राइवर ने नींद की झपकी आने की वजह से ट्रक से नियंत्रण खो देने की बात लोगों को बताई.
पढ़ें- रुड़की: घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो थानों को दी गई अलग-अलग जानकारी से उलझी पुलिससड़क पर जाम लगा तो सूचना मिलते ही रायवाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने नेपाली फार्म से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को दूसरी सड़क पर डायवर्ट कर जाम को खुलवाया. रायवाला थाना अध्यक्ष भुवन चंद पुजारी ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस ने ट्रक को भी सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुला ली है. फिलहाल, दो घंटे से रास्ता अवरुद्ध है. जल्दी ही ट्रक को क्रेन से किनारे कर अवरुद्ध मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago