देहरादून:- देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुँचाया।
इस हादसे में तीन कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उच्च उपचार हेतु एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायल कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज राजकीय अस्पताल में किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…