देश-विदेश

देवता बकरालू के दरबार में सजी भक्ति की अद्भुत झांकी, रस्से से खाई पार कर सूरत राम ने रच दिया इतिहास

हिमाचल प्रदेश:-  हिमाचल प्रदेश के  जिला शिमला के रोहड़ू के दलगांव में चार दशक बाद हुए भूंडा महायज्ञ में बेड़ा सूरत राम ने शनिवार को पवित्र रस्से के सहारे आस्था की खाई पार करने की महत्वपूर्ण रस्म निभाई। शनिवार को देवता बकरालू के प्रांगण में सूरत राम ने सफेद कफन बांधकर खुद तैयार किए रस्से पर बैठकर नौवीं बार देवता के आशीर्वाद से एक छोर से दूसरे छोर तक 100 मीटर खाई को सकुशल पार किया। स्पैल वैली में हुए पवित्र आयोजन का हजारों देवलु और श्रद्धालु गवाह बने।

जैसे-जैसे सूरत राम को रस्से पर डालने की प्रक्रिया चली, ढोल-नगाड़ों और वाद्य यंत्रों की पारंपरिक शोक धुनों और देवता के जयकारों से आयोजन स्थल गूंज उठा। प्रशासन ने बेड़ा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रस्से के नीचे जाली लगाई गई थी। बेड़ा आरोहण की रस्म शाम 5:42 बजे शुरू हुई और करीब 3 मिनट में दूसरे छोर पर पहुंच गए। दूसरे छोर पर पहुंचते ही शोक की धुनें पारंपरिक संगीत में परिवर्तित हो गईं। इससे पहले दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे इस रस्म को निभाने की तैयारी के दौरान रस्सा टूटने के बाद दोबारा रस्से को तैयार किया। पुरानी देव परंपरा के अनुसार बेड़ा को देवता की पालकी में बिठाकर आयोजन स्थल तक पहुंचाया गया। इससे पहले आरोहण के लिए पालकी से उतारकर जैसे ही उसे लकड़ी की काठी पर बिठाया गया, वाद्य यंत्रों में शोक की धुनें बजने लगीं। ऊपर वाले छोर पर बेड़ा सूरत राम थे और नीचे दूसरे छोर में उनका पूरा परिवार इंतजार में था। लंबी पूजा-अर्चना के बाद ठीक शाम 5:46 बजे सूरत राम को सकुशल रस्से के सहारे नीचे उतारा गया। नीचे पहुंचते ही उनके माथे पर बंधे पंचरत्न को लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। लोगों ने बेड़ा को देवता की पालकी में बिठाकर नाचते-गाते मंदिर परिसर तक पहुंचाया। लोगों ने उन्हें भेंट के तौर पर नकद राशि दी। अनुष्ठान में रस्से को बांधने के लिए बजरेट कोटी के ठाकुर व वहां तक लाने की भूमिका देवता महेश्वर के साथ पहुंचे खूंदों ने निभाई।

बेड़ा आरोहण के लिए रस्सा टूटने के बाद दूरी को कम किया गया। ढलान कम होने के कारण रस्सा झुकने से काठी पर बैठे सूरत राम बीच में फंस गए। उसके बाद दूसरी रस्सी का सहारा देकर उन्हें दूसरे छोर तक पहुंचाया गया। बेड़ा के दूसरे छोर पर पहुंचते ही अनुष्ठान के तीसरे दिन की मुख्य रस्म पूरी की गई है। बेड़ा आरोहण के समय कई सालों पूर्व में प्रथा रही कि उनकी पत्नी रस्से के दूसरे छोर पर सकुशल अपने पति के पहुंचने के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। पहले परिवार के साथ दूसरे छोर पर बैठकर विधवा महिला का रूप धारण किए बेड़ा के सकुशल पहुंचने की देवताओं से प्रार्थना करती थीं। सकुशल पहुंचने के बाद वह दोबारा सुहागन की वेशभूषा धारण करती थीं। अब इस परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। देवता बकरालू के मोतमीन रघुनाथ झामटा का कहना है कि इस पुरानी परंपरा को कई साल पहले बंद कर दिया गया है। हालांकि दूसरे छोर पर देवता की ओर से बेड़ा को दिए जाने वाले सभी उपहार, कपड़े, बिस्तर आज भी रखे जाते हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago