रुद्रपुर:- उत्तराखंड के रुद्रपुर में आज सुबह सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से आज एक श्रमिक की जान चली गई। घटना की सूचना पर फैक्टरी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल(30) पुत्र शेर सिंह रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था।
संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सूचना पाकर सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…