उत्तराखण्ड

आप गढ़वाल मीडिया प्रभारी ने कहा गैरसैंण को लेकर प्रदेश की जनता के साथ किया गया गैर व्यवहार

आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बने हुए पूरे 22 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इन 22 सालों के बावजूद भी उत्तराखंड को अभी तक स्थाई राजधानी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को लेकर, चाहे कांग्रेस रही हो या फिर भारतीय जनता पार्टी, दोनों ही दलों ने इस प्रदेश में राज किया है, लेकिन हमेशा ही गैरसैंण को लेकर उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ गैर व्यवहार किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के शहीदों ने राज्य के लिए कई सपने देखे थे जिनमें से एक सपना गैरसैंण का भी था लेकिन यह सपना आज तक साकार नहीं हो पाया है। रविंद्र आनंद ने आगे कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने इस मुद्दे को सिर्फ राजनीति तक ही सीमित रखा जबकि गैरसैंण उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के अनुरूप एक मुद्दा है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने 8 जून 2020 को गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया, जो सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए और वाहवाही बटोरने के लिए बीजेपी का एक स्टंट मात्र था। उत्तराखंड में 2 विधानसभा बनाने के बावजूद भी राज्य को आज तक स्थाई राजधानी नहीं मिल पाई इससे बड़ा दुर्भाग्य इस प्रदेश का कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने आगे कहा कि अब हरीश रावत भी इस मुद्दे को दोबारा हवा दे रहे हैं जबकि उनकी भी सरकार इस प्रदेश में 10 वर्ष रही है जबकि बीजेपी का अब तीसरा कार्यकाल है लेकिन अभी भी गैरसैंण के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहीद स्थल पर जाकर इस प्रदेश पर अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों से माफी मांगनी चाहिए, और प्रदेश को स्थाई राजधानी देने का वादा पूरा करना चाहिए।अगर जल्द ही राज्य सरकार स्थाई राजधानी घोषित नहीं करती  तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर स्थाई राजधानी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन  करेगी जिसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी सरकार की होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago