उत्तराखण्ड

आप पार्टी के पदाधिकारियों ने कुंभ घोटाले के दौरान कोरोना की फर्जी रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग

देहरादून: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य निदेशालय पहुंचकर निदेशक विनीता शाह को ज्ञापन सौंपा आम आदमी पार्टी की ओर से ज्ञापन में यह मांग की गई की कुंभ 2021 कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाली कंपनियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतूडी ने कहा की इतने लंबे समय से यह मुद्दा लंबित पड़ा हुआ है ना ही दोषी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और ना ही इस पर अब तक कोई गिरफ्तारी हुई है।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि कुंभ घोटाले में जिस प्रकार से फर्जी रिपोर्टों की खबरें सामने आई उससे यह साफ होता है कि इसमें सरकारी तंत्र की मिलीभगत थी उन्होंने इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार दोषी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है क्या इसमें कुछ सफेदपोशो का भी हाथ है उन्होंने कहा भाजपा के नेताओं की मिलीभगत के चलते ही इस पूरे काम को अंजाम दिया गया।

 

 आम आदमी पार्टी द्वारा ज्ञापन में तीन मुख्य मांगे रखी गई  :-

1- कुंभ 2021 के दौरान कोरोना जांच घपले में लिप्त कंपनियों को बिल्कुल भी भुगतान न किया जाए।

2- कंपनियों के खिलाफ जांच अगले 1 महीने में पूरी करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

3- दोषी कंपनियों को अगले 10 सालों के लिए ब्लैक लिस्टेड किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आरपी रतूड़ी , उमा सिसोदिया, रविंद्र सिंह आनंद, प्रदेश सचिव नासिर खान, अशोक सेमवाल कुलदीप हदेव सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago