उत्तराखण्ड

आप की प्रदेश में आगामी संगठन विस्तार को लेकर हुई बैठक

आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश कार्यकारिणी की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश में आगामी संगठन विस्तार को लेकर यह बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली समेत आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया मौजूद रहे।

इस दौरान आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि पार्टी संगठन विस्तार को लेकर धरातल पर लगातार कार्य कर रही है और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी लगातार संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी संघर्षों से निकली हुई पार्टी है और आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी है।

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बैठक में मौजुद तमाम पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द सभी के सहयोग से पार्टी संगठन में बड़ा जुड़ाव होगा जिससे आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन में कई लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के संगठन समन्वयक श्री जोत सिंह बिष्ट जी द्वारा लगातार संगठन की बारीकियों को देखते और परखते हुए कार्य किया जा रहा है और बहुत जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा जिसे मीडिया के माध्यम से सभी के संज्ञान में लाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी जिस तरीके से 70 की 70 विधानसभा सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ी ठीक उसी प्रकार नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव को आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगी। इस दौरान आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, शिशुपाल रावत, डिंपल सिंह, प्रवीण बंसल और मीडिया प्रभारी अमित जोशी मौजुद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago