उत्तराखंड में रंगों के पर्व होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में भी होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम में कई राजनेता भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे सभी लोगों ने पारंपरिक गीत-श्याम मुरारी के दर्शन को जब विप्र सुदामा आए हरि, आयो वसंत बहार, शिव शंकर खेले होली, फागुन में खेला होली, शिव के मन माहि बसे काशी, आदि खड़ी होली के गीत गाते गाए। गीतों के साथ ही सीएम धामी ने ढोल दमाऊ और ढफली बजाते हुए सभी के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। इस उल्लास भरे उत्सव के अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई बड़े नेता पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि कि मैं कामना करता हूं, कि इस होलिका दहन पर अहंकार, नकारात्मकता और ईर्ष्या का दहन कर सकारात्मक जीवन की नई शुरुआत करें। साथ ही हर्ष, उल्लास एवं रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां ले कर आए, ऐसी कामना करता हूं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…