कोटद्वार:- पौड़ी- कोटद्वार राजमार्ग पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचाया। कोतवाली पौड़ी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हेमकांत सेमवाल ने बताया कि मृतका की पहचान पार्वती (20) पुत्री यशंवत निवासी गाडका महरगांव, परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया कि युवती बाइक के पीछे की सीट पर सवार होकर पौड़ी आ रही थी।
इस दौरान शुक्रवार सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर अपर चोपड़ा मोहल्ले के पटवारी चौकी के पास डंपर की चपेट में आने युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक युवक चला रहे युवक को चोट नहीं आई। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि युवती पौड़ी में कंप्यूटर कोर्स सीख रही थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…