हरिद्वार धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर एक चलती कार में अचानक से आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुची कलियर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाड़ी चला रहे चालक को सुरक्षित बचा लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात को पिरान कलियर निवासी आसिफ कार में सवार होकर धनौरी से कलियर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धनौरी कलियर के बीच दो सड़कों पर पहुंचा तो अचानक से उसकी कार में आग लग गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर चेतककर्मी रविन्द्र बालियान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम और कलियर पुलिस ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार जलकर राख हो गई।
चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात एक कार में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…