देवप्रयाग-व्यासी के समीप तोताघाटी के पास एक ट्रक करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया, हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को ऋषिकेश एम्स भेज दिया है, वहीं लापता चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ व्यासी से हेड कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम मौके के लिए रवाना हुई, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकाला और तत्काल हॉस्पिटल भेजा. जबकि चालक की तलाश जारी है।
वहीं देवप्रयाग एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है, वाहन चालक का खाई में पता नहीं लग रहा है, फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम वाहन चालक की खोजबीन में जुटी हुई है, वहीं घायल का नाम सुनील (27) पुत्र साहब सिंह निवासी पटोड़ी चंबा टिहरी गढ़वाल है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…