रुड़की के खानपुर में रविवार तड़के हादसा हो गया। हाइवे पर एक भैंसा बुग्गी में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव निवासी पोपिन(28) पुत्र लखीराम, शेखर(25) पुत्र सोमी, सौरभ पुत्र चरण सिंह रविवार तड़के करीब छह बजे अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खानपुर की ओर खेतों में जा रहे थे। जैसे ही वह खानपुर-लक्सर हाईवे पर खानपुर कस्बे के पास पहुंचे। इसी दौरान लक्सर की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही पोपिन की मौत हो गई।
वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। इस दाैरान शेखर और सौरभ घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण हाईवे पर ही अड़े रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…