उत्तराखण्ड

रुड़की के खानपुर में हादसा, ट्रक ने बुग्गी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, भैंसा भी मरा

रुड़की के खानपुर में रविवार तड़के हादसा हो गया। हाइवे पर एक भैंसा बुग्गी में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव निवासी पोपिन(28) पुत्र लखीराम, शेखर(25) पुत्र सोमी, सौरभ पुत्र चरण सिंह रविवार तड़के करीब छह बजे अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खानपुर की ओर खेतों में जा रहे थे। जैसे ही वह खानपुर-लक्सर हाईवे पर खानपुर कस्बे के पास पहुंचे। इसी दौरान लक्सर की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही पोपिन की मौत हो गई।

वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। इस दाैरान शेखर और सौरभ घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण हाईवे पर ही अड़े रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago