देश-विदेश

कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव में हादसा, ट्रॉली पलटने से मचा कोहराम

बिहार:-  मधुबनी जिले में ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव की है। उत्तरवारी टोला स्थित बंगला पोखरा के निकट जहीर मलमली के घर से मुख्य सड़क से मोहम्मद नजमी के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क में मो. रजी अहमद के घर के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ईंट लोड कर रहा था।

बता दें कि उसी समय पीसीसी ढलाई सड़क धंस गई, जिससे ट्रैक्टर पोखरे में पलट गया। जो करीब 10 फीट गड्ढे में जा गिरा। बगल चलते राहगीर मलमल निवासी मो. खलील का दामाद मो. आलम (45) जो रहिका थाना के लखसारी निवासी और उसका पोता शकीर (10) की मौत हो गई। मृतक दो दिन पूर्व अपने ससुराल मलमल आया था।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कलुआही थाना पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सीओ मुकेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर उपस्थित सीओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। समझाने के बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा रहा है। शव को मृतक के परिजन अपने साथ अपने घर ले गए। जहां कफन-दफन की प्रतिक्रिया की जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago