राष्ट्रीय

रोहतास में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरा

रोहतास में आरा-सासाराम पथ पर ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की रविवार रात मौत हो गई। घटना संझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना मोड के समीप की बताई जाती है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि रविवार रात ट्रैक्टर चालक किसी पेट्रोल पंप से डीजल भराकर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी संझौली थाने के समीप ही किसी अज्ञात वाहन से चकमा खाकर सड़क किनारे खाई में पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जुटे स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया तथा ट्रैक्टर को भी बाहर निकाल कर पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।

मृतक कृष्णा यादव सीवान जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पखवलिया का निवासी है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। इधर, घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई और परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमॉर्टम करा कर उन्हें सौंप दिया गया है।

वहीं, घटना के संदर्भ में संझौली थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार रात आरा-सासाराम पथ पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई है। मृतक सीवान जिले का निवासी था और उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया है तथा पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago