उत्तराखंड:- आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुटी के पास ब्रेजा कार संख्या डीएल 12 सीएस 0286 कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और दो पुरुष यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में जतिन सिंघल हरियाणा, वर्षा कुमारी बिहार, शैली यादव दिल्ली, कुंदन कुमार बिहार मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। दो घायल महिलाओं को तत्काल कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप में ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों को नाबि स्थित होम स्टे में भेज दिया गया। सड़क पर पलटे वाहन को सीधा करने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग में पिछले दस दिन के भीतर यह तीसरी दुर्घटना है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…