सड़क पर दबंगई दिखा रहे युवकों के सिर से दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत।
सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की घटना के वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए थे कार्यवाही के निर्देश
घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को दून पुलिस में किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन को किया सीज
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कार सवार कुछ युवकों द्वारा चकराता रोड पर उनके वाहन को हल्की टक्कर लगने पर एक अन्य कार सवार व्यक्तियों के साथ मार-पीट तथा गाली गलौच की जा रही थी, का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक कैण्ट को अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में थाना कैण्ट पर टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा वायरल वीडियों में दिख रहे वाहन संख्या: यू0पी0-11-बीएम-1183 के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: गौरव कुमार पुत्र सोमपाल निवासी: सहजवा, थाना रामपुर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष तथा 02: सुमित कुमार पुत्र रामकुमार निवासी: ग्रा0 सबदलपुर, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष को पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया, साथ ही संबंधित वाहन को सीज किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…