उत्तराखण्ड

दून पुलिस ने सरे राह गुंडई करने वालों को किया गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

सरे राह गुंडई दिखाने वालो को दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश

बीच रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले 03 अभियुक्तो को दून पुलिस ने लिया हिरासत में, की जा रही विधिक कार्यवाही

अभियुक्तों के ऑटो वाहन को किया सीज

कोतवाली नगर

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे 03 युवक बीच रोड पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को वीडियो में दिख रहे युवकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने वायरल वीडियो के दिख रहे अभियुक्तो के संबंध में जानकारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल तीनो अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाही हेतु हिरासत में लिया गया, जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्तों द्वारा इस्तेमाल किये गए ऑटो वाहन को सीज किया गया।

घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि तीनों अभियुक्त अपने ऑटो से जा रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार द्वारा ऑटो में हल्की टक्कर मारने पर तीनों अभियुक्तों द्वारा मोटर साइकल सवार व्यक्ति के साथ बीच रोड में मारपीट की गई।

नाम पता अभियुक्त :-

1- पिन्दर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, उम्र 22 वर्ष
2- करण सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी फुटबॉल मोहल्ला, कोतवाली नगर, 24 वर्ष
3- प्रशांत पुत्र विपिन कुमार निवासी 116 ईदगाह मंडी, थाना कैंट, उम्र 21 वर्ष

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago